डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल भाजपा की कार्यशाला संपन्न

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख वक्ता प्रभारी रतलाम जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता रतनलाल लाकड़ जिला मंत्री सोना शर्मा अनुसूचित जाति प्रदेश सदस्य राहुल निंधाने आईटी सेल के जिला प्रभारी नीलेश राव गांव चलो अभियान के कार्यक्रम संयोजक भरत तंवर सहसंयोजक अजय शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अथियों द्वारा भाजपा के पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। जिसमें मंडल प्रभारी रतनलाल लाकड़ ने गांव चलो अभियान के विषय पर संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को व शक्ति केंद्र के समस्त बूथ अध्यक्ष महामंत्री व मोर्चा से आए पदाधिकारी कार्यकर्ता को जानकारी दी गई। इस मौके पर मंडल के महामंत्री सुबेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष भरत तवर, उपाध्यक्ष सुनील लोदवाल, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, मंडल मंत्री प्रतिभा चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित जायसवाल, पार्षद धीरज कुवर किशोर राठौड़, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री मोहित तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र महावर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक नंदकिशोर गोठवाल, किशोर राठौड़, राजेश दुग्गल, तेज सिंह हाडा, भारत तंवर, अंकित कुशवाह, हरिश्चंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अमन बोयत, शक्ति केंद्र से आए समस्त बूथ अध्यक्ष महामंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुबेंद्र गुर्जर ने किया व आभार कार्यक्रम संयोजक भरत जी तंवर ने माना ।