रतलाम। जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो मे शहर के गोपाल गौशाला कॉलोनी निवासी श्री आशीष धम्मानी सुपुत्र श्री प्रकाश चंद्र जी धम्मानी का नाम जुड़ गया श्री आशीष धम्मानी के निधन के पश्चात जैन सोशल ग्रुप के श्री प्रितेश गादिया, पंकज मूणत की प्रेरणा से,पिता श्री प्रकाश चंद्र जी धम्मानी ने समाज हित मे उनके दोनों अमूल्य नेत्रों का दान किया। इन नेत्रों से अब ऐसे लोग इस संसार को देख सकेंगे जिन्होंने आज तक कुछ नही देखा सिर्फ और ना हीं महसूस किया है। दुसरो की जिंदगी में रोशनी लाने के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से डॉ .लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज के डीन श्री जितेन्द्र गुप्ता , नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ हरीतिमा शर्मा, नर्सिंग आफिसर श्री विनोद कुशवाह, सुश्री रिक्ता मण्डल, श्री सुरेश गरवार द्वारा सम्पन्न हुआ नेत्रदान के दौरान श्री सलभ अग्रवाल मौजूद रहे। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ओमप्रकाश अग्रवाल,राकेश पोरवाल प्रशांत व्यास शीतल भंसाली जनक नागल, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक ,राखी व्यास, कश्मीरा पाठक ने परिजनों का आभार व्यक्त किया है।