विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में तेजस्वी भारत की बेटी संस्था द्वारा कैंसर रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया, 78 महिलाएं हुई लाभान्वित

रतलाम। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आज तेजस्वी भारत की बेटी संस्था द्वारा कैंसर रोग निदान शिविर का आयोजन स्थल रोग क्लिनिक श्रद्धा हॉस्पिटल पर किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थल कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्मिता शर्मा व संस्था पदाधिकारी सहित सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती रुचिता काबरा, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, सचिव राखी व्यास, सह सचिव जयश्री कुलकर्णी, कोषाध्यक्ष नीता केलवा आदि मौजूद रहे एवं संस्था सदस्य बरखा सोनी, डिंपल दख, मीना जैन, स्नेहा नाहर, सुधा गुप्ता, सतनाम सलूजा, ममता महेश्वरी, सुषमा दवे, प्रतिभा सोनी, सबा खान, डॉक्टर शहनाज खान, पूजा पांचाल, सुनीता आदि मौजूद रहे। इस शिविर में डॉक्टर स्मिता शर्मा कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जन ने अपनी सेवा दी। इस अवसर पर स्तन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्मिता शर्मा ने बताया कि स्तन कैंसर आज दुनिया में ही नहीं अपितु भारत में भी महिलाओं में होने वाला सर्वाधिक कैंसर है। शुरुआती स्टेज में इस बीमारी का पता लग जाए तो स्तन बचाकर इस बीमारी का ऑपरेशन हो सकता है व महिला की जान बचाई जा सकती है इस शिविर में लगभग 78 मरीजों को लाभ मिला । शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्तन रोग को लेकर अपनी शंकाएं दूर की और जांच करवाई ।यह जानकारी तेजस्वी भारत की बेटी संस्था की कोषाध्यक्ष नीता केलवा ने दी।