‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत शिविरों का आयोजन

रतलाम 5 फरवरी । ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ द्वितीय चरण के तहत भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधा प्रदान करने साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पंहूचाने एवं सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिये आवष्यक सेवाऐं सुलभ कराये जाने हेतु नगर निगम द्वारा 6 से 11 फरवरी तक पृथक-पृथक दिनांक को 11 स्थानों पर प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक व अपरान्ह 3 से सांय 6 बजे तक शिविरों का आयोजन किया गया है।
नगर निगम द्वारा आयोजित किये गये शिविरों के तहत 6 फरवरी मंगलवार को प्रातः श्री कालिका माता मंदिर परिसर व सांयकाल दीनदयाल नगर राधाकृश्ण स्कूल के पास मैदान, 7 फरवरी बुधवार को प्रातः दो बत्ती चौपाटी व सांयकाल संत कवंर राम खेल मैदान के पास विरियाखेड़ी, 8 फरवरी गुरूवार को प्रातः पुराना बाजना बस स्टैण्ड चौराहा व सांयकाल अलकापुरी चौराहा (भारत माता प्रतिमा के पास), 9 फरवरी शुक्रवार को प्रातः महलवाड़ा घंटाघर के सामने नई सड़क व सांयकाल त्रिपोलिया गेट, 10 फरवरी शनिवार को प्रातः शहीद चौक व सांयकाल नूरी मांगलिक भवन के बाहर गांधी नगर तथा 11 फरवरी रविवार को प्रातः उंकाला रोड संजीवनी क्लीनिक के पास शिविरों का आयोजन किया गया है।