

रतलाम। उ.मा.वि. एम.एल.बी. रतलाम में 17 वर्षों से सेवारत श्रीमती विजया हरोड़ उच्च श्रेणी शिक्षक के पद से 40 वर्ष की सेवा उपरांत 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त हुई। विद्यालय परिवार द्वारा गुरु प्रसादम होटल में आयोजित विदाई समारोह को प्राचार्य शशिकला रावल द्वारा संबोधित करते हुए श्रीमती हरोड़ के विद्यालय में पूरी लगन और निष्ठा से किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली से श्रीमती हरोड़ द्वारा विद्यालय परिवार सहित बच्चों को प्रभावित किया और पूरी लगन से अपने कत्र्तव्यों का निर्वाह किया है। इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती नीलम शर्मा, मंजू बाफना, श्रीमती पुरोहित, श्रीमती श्रीवास्तव, श्री रावल पीटीआई सहित सभी सदस्यों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय परिसंघ महिला प्रकोष्ठ रतलाम की ओर से बरबड़ हनुमान मंदिर पर सम्मान समारोह आयोजित कर श्रीमती हरोड़ को विदाई दी गई। जिला अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती धीमान, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति बनोदा, सचिव तारामती चौहाान ने शाल श्रीफल देकर श्रीमती हरोड़ की प्रशंसा कर सम्मानित में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। इस समारोह में प्रकोष्ठ की महिला सदस्यों सहित प्रतिष्ठित नागरिकों, वकीलों, शिक्षाविद्, समाजसेवियों द्वारा भी श्रीमती हरोड़ के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कर दीघार्यु जीवन की कामना की। चिंतक टी.आर. भारद्वारा, शिक्षाविद् गोपाल जोशी, डॉ. हितेश पाठक, पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते, आर.सी. चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एल. ग्वालियरी, एस.पी. पुरोहित, रामास्वामी बैरागी, बार अध्यक्ष राजीव ऊबी, एडवोकेट के.सी. पाठक, उज्जैन, बैैंक एसबीआई मैने. रमेश मरमट, रेलवे सीटीआई आर.के. राठौड़, स्वा. विभाग से श्रीमती दया आचार्य, प्राचार्य नर्सिंग कालेज श्रीमती किर्ती श्रीवास्तव, देवास से श्रीमती सीता चौहान, श्रीमती माया परमार, उज्जैन से श्री केदारजी परमार, सुरेश सरवटे, इंदौर से अशोक वर्मा, टीआई आर.के. गौड़, धार से आर.सी.वाला सहित रतलाम के अनेक परिवारों द्वारा समारोह को सुशोभित कर गौरवांवित किया गया। अंत में श्रीमती विजया हरोड़,बी.एल. हरोड़ द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।