भाजपा का गांव चलो अभियान प्रारंभ: 124 बूथ पर जाकर सरकार का फीडबैक लेगे भाजपा नेता

पिपलौदा । भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पुख्ता किलेबंदी कर ली है। 9 फरवरी को पार्टी का गांव चलो अभियान शुरू होगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी पिपलौदा मण्डल के 124 बूथ पर जाकर सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेंगे साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रवास के दौरान प्रमुख लोगों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक लोगों से मुलाकात भी होगी। साथ ही मंदिर व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान के तहत साफ-सफाई की जावेगी। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने हर बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसको लेकर पिपलौदा मंडल की कार्यशाला होटल ऋतुवन पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, मण्डल प्रभारी बंटी पितलिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमे सभी पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।