रतलाम । जिला शिक्षा केंद्र द्वारा विगत 3 जनवरी को जिले के सभी जनशिक्षकों के लिए पिपलोदा में एफएलएन मेले में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए 18 जनशिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनके द्वारा असंतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला परियोजना समन्वयक श्री बी.के. पाटीदार ने बताया कि जिन जनशिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है उनमें आलोट के श्री मेवाराम डोडियार, बाजना के श्री गोपाल, गोदीधर्मसी के श्री अशोक कुमार, रोजाना के श्री मिर्जा मकसूद बैग, बरडिया गोयल के श्री कैलाश वक्तरी, उत्कृष्ट जावरा के श्री असीम चौधरी, बालिका कमला नेहरू जावरा की श्रीमती केसर खान, श्री मोहनलाल, पिपलिया जोधा के श्री भगवानसिंह सिसोदिया, श्री नंदकिशोर कारपेंटर, रिंगनोद के श्री सौरभ गुप्ता, सरसी के श्री शिवनारायण धाकड़, नगरा की श्रीमती संध्या जैन, धरॉड के श्री महेंद्र सिंह भाटी, धौंसवास की श्रीमती ज्योति तिवारी, शिवपुरी के श्री मनोज केसर, भीलों की खेडी के श्री काशीराम अमजेरिया तथा बालक सरवन के श्री रामसेवक सिंह शामिल है।