भाजपा ने प. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन्

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिमा पर एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई । पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। वह अन्त्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा मुखर्जी मण्डल के वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जगदीश उपाध्याय, किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, प्रवीण उपाध्याय, राजू पंडित,अभय जैन, महेश सोलंकी,वैभव जोशी आदि मौजूद थे।