कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने सिविल अस्पताल जावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया

जावरा (अभय सुराणा)। सोमवार को रात 11 बजे अचानक जिला कलेक्टर रतलाम श्री भास्कर लाक्षाकार आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु सिविल अस्पताल जावरा पहुंचे। , सिविल अस्पताल में आते ही प्रभारी डाक्टर दीपक पालडिया से विभागीय जानकारी ली,उसके बाद मेटरनिटी में ए एनसी, पी एनसी वार्ड, ओटी, के बाद सिविल हॉस्पिटल के वार्डो में जाकर मरीजों के हॉल चाल जाने,उनकी समस्याओं के बारे में पूछा, दवाई, डाक्टर विजिट, भोजन के बारे जानकारी ली,मरीजों ने बताया की अस्पताल में दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट है,इस दौरान कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने अटेंड्रो के रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए,इस दौरान डाक्टर घनश्याम पाटीदार, कैलाश पंवार, शैलेन्द्र कुमार दवे, अफजल खान आदि स्टॉफ उपस्थित थे।