रतलाम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

रतलाम । आज राज राजेश्वरी माँ नागणेश्चा माता मंदिर भक्त मंडल द्वारा 14 फरवरी बसंत पंचमी को रतलाम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया । आज प्रात: 9 बजे महलवाड़ा स्थित राठौर राजवंश परिवार की कुलदेवी माँ नागणेच्या मंदिर में महाआरती आयोजित की गई । इसके पश्चात नगर निगम तिराहे स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी राठौर की प्रतिमा को पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर मिठाई वितरण की गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह राठौर (बडछापरा), ईश्वरसिंह राठौर, भुपेन्द्रसिंह राठौर, हिम्मत सिंह राठौर (आम्बा), दिग्विजयसिंह राठौर , पवन, महेन्द्र पांचाल, नरेन्द्रसिंह चौहान आदि उपस्थित थे ।