संजय चौधरी अध्यक्ष राजकुमार हरण सचिव एवं नाहरू मोहम्मद कोषाध्यक्ष मनोनीत

जावरा (निप्र) । प्रेस क्लब जावरा के द्विवार्षिक चुनाव सर्वानुमति से संपन्न हुए जिसमें संजय चौधरी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संजय चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि संस्था के संरक्षक अभय सुराणा, परामर्शदाता सुजानमल कोचटा उपाध्यक्ष जितेन्द्र बैरागी युसूफ अली बोहरा सचिव राजकुमार हरण कोषाध्यक्ष नाहरू मोहम्मद सहसचिव अफसर खान एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र श्रोत्रिय को बनाया गया। इसके साथ ही कार्य समिति में संस्था के मोइन खान तपन व्यास प्रकाश बारोड़ आशीष शर्मा एवं बंसीलाल पोरवाल को मनोनीत किया गया।
सर्वानुमति से हुए चुनाव में पदाधिकारीयों एवं इष्ट मित्रों ने बधाइयां प्रेषित करते हो विश्वास व्यक्त किया कि संजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगी।