धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है

रतलाम। संस्था नेत्रम के हेमन्त मुणत ने बताया की संस्था के माध्यम से नेत्रदान 27/02/2024 को रात्रि में 9 बजे श्री सुभाश कुमावत प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम , की प्रेरणा से पुत्र श्री सुनील मोदी, अजीत मोदी की सहमति से नजर बाग बैंक कॉलोनी निवासी श्रीमती शकुंतला मोदी धर्मसहयिका स्व. श्री शांतिलाल जी मोदी के देवलोक गमन होने पर नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से डॉ जी एल ददरवाल न्यास के श्री परमानंद पंवार, श्री पंकज मोरवाल के सहयोग से नेत्रदान सम्पन्न हुआ , नेत्रदान के दौरान नेत्रंम संस्था के ओमप्रकाश अग्रवाल,भगवान ढलवानी गोपाल पतरा वाला मौजूद थे।
नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता ,गिरधारीलाल वर्धानी,प्रशान्त व्यास, शीतल भंसाली, राकेश पोरवाल, जनक नागल, सलभ अग्रवाल, C A रितेश नागोरी, C A गौरव गांधी, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक , कश्मीरा पाठक,ने मोदी परिवार का आभार व्यक्त किया है।