जन शिक्षण संस्थान रतलाम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जन शिक्षण संस्थान मुख्यालय अलकापुरी रतलाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर स्मिता शर्मा श्रद्धा नर्सिंग होम रतलाम विशेष अतिथि एडवोकेट अदिति दवेसर , कालूखेड़ा स्कूल शिक्षा समिति से डायरेक्टर श्रीमती कल्पना पुरोहित संस्थान प्रभारी निदेशक रघुवीर सिंह सिसोदिया जावरा से अर्जुन सिंह सोनगरा की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उपस्थित अनुदेशिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर श्रीमती कल्पना पुरोहित द्वारा महिलाओं को जन शिक्षण संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया डॉक्टर स्मिता शर्मा ने महिला स्वास्थ्य जागृति एवं महिलाओं में होने वाले रोगों के के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बचाव के तरीकों से अवगत कराया तथा अदिति दवेसर द्वारा कानून एवं विधिक सहायता पर उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया । इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत अनुदेशिकाओं का प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्थान के समस्त कर्मचारी योगेश लोनकर ,बलवंत सिंह चौहान ,वीरेंद्र सिंह पवार, भेरूलाल बोस ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र व्यास तथा आभार अर्जुन सिंह सोनगरा द्वारा किया गया ।