इंदौर,उज्जैन महांकाल, रतलाम से भावनगर रेल सेवा शुरू करने की मांग

रतलाम । अ.भा. श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक युवक महासंघ रतलाम इकाई ने श्री भानुप्रतापसिंह वर्मा सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भारत सरकार को इंदौर,उज्जैन महांकाल, रतलाम से भावनगर रेल सेवा शुरू करने के सम्बंध में रविवार को रतलाम प्रवास के दौरान ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष मुकेश पगारिया एवं सचिव जितेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर का प्रमुख तीर्थ शत्रुंजय गिरिराज पालीताणा जी है वहां पर मालवा के जैन धर्म के हजारों की संख्या में तीर्थ यात्रा करने जाते है लेकिन रेल सेवा नहीं होने के कारण डायरेक्ट आना संभव नहीं हो पाता है जिससे दोनो तरफ के यात्रीयों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस रूट पर ट्रेन चालू होने से बहुत लाभदायक सिद्ध होगी ।
गुजरात और मध्यप्रदेश के लोगों को आपस में गहरा जुड़ाव है । यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच उद्योग और व्यापार के क्षैत्रको बढ़ावा देते हुए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी । यह ट्रेन गुजरात के स्टेच्यु ऑफ युनिटी और मध्यप्रदेश के स्वच्छ शहर इंदौर के पर्यटकों को बढ़ावा देते हुए यह ट्रेन बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी ।
चिकित्सा सम्बंधी गुजरात में बड़ौदा, अहमदाबाद पड़ता है जिससे यहां लोगों को इलाज के लिए जान पड़ता है ऐसे में बसों की सुविधा भी नहीं होने के कारण घटों तक तक इंतजार करते है और इधर-उधर भी बहुत भटकना पड़ता है जिससे यात्रीयों के बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो जाते है और पैसे बचाने के लिए यात्रीयों को दो तीन जगह ट्रेन बदलना पड़ती है जिससे यात्रा हो पाती है यह ट्रेन इस क्षैत्र में भी बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। आदिवासी बहुल क्षैत्र होने के कारण हमारे यहां से हजारो मंजदुर गुजरात के भावनगर तक कार्य करने जाते है ऐसे में उन्हें आने-जाने में बहुत समस्याएं आती है एवं उनका मजदुरी का बहुत बड़ा पैसा साधन नहीं होने के कारण पूरा नहीं हो पाता है जिससे उन्हें आर्थिक हानी होती है इस ट्रेन के शुरू होने से इस क्षैत्र में भी बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी ।
रतलाम मंडल में आने वाले मध्य प्रदेश के जिले इंदौर, देवास, उज्जैन, सिहोर, शाजापुर, रतलाम मेघनगर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, गुजरात के दाहोद, गोधरा, राजस्थान का चित्तौडग़ढ़ निम्बाहेड़ा में जैन एं सनातन धर्म के अनुईयों की संख्या अधिक है जिससे आने जाने में यह ट्रेन बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी ।
इंदौर से भावनगर के लिए अभी वर्तमान में एक ट्रेन भी उपलब्ध नहीं होने के कारण आने जाने में वाहनों का प्रयोग करना पड़ता है जिससे यात्री को बहुत ज्यादा खर्च आता है जिससे यात्री बहुत कम जा पाते है ऐसे में ट्रेन के चलने से इस क्षैत्रमें भी बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी ।
उक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इंदौर,उज्जैन, महांकाल, रतलाम से भावनगर रेल सेवा शुरू करने की मांग अ.भा. श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक युवक महासंघ रतलाम इकाई के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जयवंत कोठारी, राजेन्द्र दरड़ा, हार्दिक मेहता, महेन्द्र कटारिया, निलेश चौरडिय़ा, राजेश रांका, अनिल कोठारी, शैलेन्द्र मांडोत, किरण मेहता आदि ने ज्ञापन के माध्यम से की है ।