आज से रमजान महीना का आगज हो गया. इस पाक महीने में लोग रोजा रखते है

जावरा (अभय सुराणा) । देशभर में रमजान का चांद दिखने के साथ ही जावरा नगर में भी चांद दिखाई दिया। रमजान का चांद दिखते ही आज से रमजान महीना का आगज हो गया. इस पाक महीने में लोग रोजा रखते हैं। शाम चांद दिखने के साथ ही रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई. चांद दिखने के बाद रात में भी तराबीह नमाज पढ़ी गई. फिर अगले दिन सुबह पहली सहरी होगी। और सहरी के साथ ही पहले रोजे से रमजान की शुरुआत हो जाएगी. रमजान के महीना को मुस्लिम धर्मग्रंथों में बरकतों और रहमतों वाला बताया गया है।माना जाता है कि इस महीने में की गई इबादत से पुण्य का फल आम दिनों से कई फीसदी ज्यादा मिलता है। इसी कारण रमजान महीने में मुसलमान ज्यादा से ज्यादा पुण्य कार्य करते हैं। ये महीना गरीबों की मदद करना, पीड़ितों पर रहम करना और गुनाहों से बचने का संदेश देता है. सुबह सहरी की नमाज, इफ्तार और आखिर में तराबीह की नमाज सबसे जरूरी मानी गई है।
सीरत कमेटी के आसिफ अनवर घड़ी ने बताया कि मजहब-ए-इस्लाम में रमजान महीने की बड़ी फजीलते बयां की गई हैं। इस महीने का इंतजार हर मुसलमान को रहता है. इस महीने के हर एक दिन को आम दिनों के मुकाबले हजार गुना बेहतर माना गया है।मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों के लिए रोजा रखना फर्ज माना जाता है।