47 वाहनों के विरुध्द मो. वि. एक्ट के तहत चालानी कार्बयाही कर कुल 27500/- रुपये समन शुल्क वसूले गये
रतलाम। दिनांक 11.03.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं उपपुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार राय के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु थाना प्रभारी निरी. मोहन भररावत द्वारा हमराह फोर्स सउनि राधे सिंह डाबर, प्रआर 300 कमल परमार, आर 811 मुरली कटारीया, आर. 1045 शिवकुमार, आर.चा. 673 राहुल सिंह कुश्वाह एवं आर. चा. 1075 रामबहादुर के सैलाना रोड पंचेड फंटे पर ओव्हर लोड सवारी वाहनों की चेकिंग की गई एवं चेकिंग के दौरान ओव्हर लोड एव यातायात नियम विरुध्द पाये गये 47 वाहनों के विरुध्द मो. वि. एक्ट के तहत चालानी कार्बयाही कर कुल 27500/- रुपये समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस रतलाम द्वारा सभी वाहन चालको को हीदायत दी जाती है कि वाहन क्षमता से अधिक सवारी अपने वाहन में नही बैठाकर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे। जिले में ओव्हर लोडिंग सवारी वाहनो के विरुध्द निरंतर कार्यवाही की जावेगी।