
रतलाम। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर रतलाम आये ! राज्य सभा सांसद बनने के बाद ये उनका प्रथम आगमन था वो रात 11 बजे रतलाम पहुँचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, युवा मोर्चा के अर्पित उपाध्याय द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया यहाँ से वे दिल्ली के लिये रवाना हुए थे।