रतलाम नगर के जैन संत प.पूज्य मुनिराज श्री चंद्रयश विजय ज़ी म.सा. की सांसारिक माताश्री का देवलोक गमन

माताश्री की स्वयं की इच्छा अनुसार परिजनों की सहमति से नेत्रदान रात्रि में 3.51 बजे सम्पन्न

रतलाम। नेत्रम संस्था के प्रयासों से गीता भवन न्यास के सहयोग से 12/03/2024 मंगलवार रात्री 03ः51 मिनट पर प.पूज्य मुनिराज श्री चंद्रयश विजय जी म.सा एवं भाई चंदन जैन (मादरेचा )की सांसारिक माताजी ,श्रीमती भाग्यवन्ती बाई पति स्व.श्री विजय कुमार जैन (मांदरेचा) ‘लाला’ उम्र 68 वर्ष, 22/1 काटजु नगर (लाला सदन) जवाहर व्यायाम शाला के पास रतलाम का स्वर्गवास होने पर श्री हेमन्त मुणत नेत्रम संस्था रतलाम को सुचित किया व पुत्र श्री चन्दन कुमार जैन व परिजन की सहमती से गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया गया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टिम श्री राकेश चोपड़ा, श्री कमलेश ,श्रीशलभ अग्रवाल, नेत्रम संस्था रतलाम, पंकज मोरवाल, न्यास कर्मचारी परमानन्द के सहयोग से सफल नैत्रदान करवाया गया।नेत्रम संस्था ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए जैन परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।