महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 12 मार्च । वार्ड क्रमांक 31 में बापु नगर व कुली नगर में 57 लाख व अम्बेडकर नगर जावरा रोड़ में 17 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद करण कैथवास, पार्षद श्रीमती शबाना व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है ओर इसी दृढ़ संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है व निरंतर करवाती रहेगी। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड संयोजक योगेश कैथवास पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान के अलावा हरदयाल रानीवाल, साबिर भाई (डॉन), सरफराज हुसैन (बबली), कादिर भाई, कय्यूम चाचा, अंसार भाई, पप्पूभाई, अतीक भाई, जोगेन्द्रसिंह भदौरिया (मास्टर), मेहबुब चाचा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।