
रतलाम। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि दिनांक 12/03/2024 मंगलवार दोपहर 02ः56 मिनट पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम के सहसचिव श्रीमान श्रीनिवास पिता स्व.श्री नेतरामजी जैन, उम्र 58 वर्ष, 43/1 धनमण्डी रतलाम का स्वर्गवास होने पर श्री अजय भंडारी रतलाम द्वारा पुत्र सिद्धार्थ जैन व परिजन को प्रेरित करते हुए श्री ओमप्रकाश अग्रवाल रतलाम द्वारा गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया गया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टिम श्री भगवान ढलवानी, श्री शलभ अग्रवाल,श्री नरेन्द्र अग्रवाल, श्री हेमन्त कोठारी रतलाम, पंकज मोरवाल, न्यास कर्मचारी परमानन्द के सहयोग से सफल नैत्रदान करवाया गया। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत,नवनीत मेहता, शीतल भंसाली, प्रशांत व्यास, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती मंजुला माहेश्वरी, श्रीमती सपना दुबे, श्रीमती कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए जैन परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।