जावरा (अभय सुराणा) । विश्व वल्लभ वाक चिंतामणि प्रज्ञानिधि श्रद्धैय 1008 आचार्य श्री विजय राज जी महाराज साहब आदि ठाणा का भव्य मंगल प्रवेश 15 मार्च 2024 शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे जैन दादावाड़ी खाचरोद रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ जैन दिवाकर भवन रंगरेज गली पर प्रवचन सभा के रूप में परिवर्तित होगा। श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के अनिल पोखरना ललित भंडारी ललित पोखरना मणीलाल पोखरना आदि ने धर्म प्रेम बंधुओं से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक की संख्या में सपरिवार पधार कर भव्य मंगल प्रवेश मे एवं प्रवचन का लाभ लेवे।