
रतलाम। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के रा.से.यो. के स्वयंसेवक ऋषि धनेरिया, युवराज सिंह चुण्डावत एवं स्वयंसेविका तुलसी वर्मा, निशा कहार ने रा.से.यो. के दिनांक 03/03/2024 से 09/03/2024 तक ग्राम – पनवाड़ी , पचोर (राजगढ़) में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर’ में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व किया एवं शिविर में प्रतिभागिता की । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं रासेयो जिला संगठक डॉ. एसएस मौर्य ने शिविरार्थियों से शिविर के अनुभव जाने तथा ‘प्रमाण-पत्र’ और मैडल प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी ।रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललिता मरमट ने शिविरार्थियों को महाविद्यालय और रतलाम का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दी तथा आगे के अवसरों के लिए प्रेरित किया । शिविरार्थियों ने शिविर की दिनचर्या , बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विषय में बताया तथा अपने अनुभव साझा किए। शिविर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुजराती गरबा नृत्य, लोकगीत गायन, महाकाल सवारी में युवराज ने विष्णु भगवान, ऋषि ने भगवान महाकाल की भूमिका निभाई | बौद्धिक कार्यक्रम में अतिथि स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया ।विश्वविद्यालयों के बीच हुई प्रतिस्पर्धाओं में ऋषि धनेरिया ने विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया | इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. एस.एल. मुवेल, डॉ. गोपाल सिंह खराडी, रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकेश इवने , प्रो. नीरज आर्य एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे एवं हर्ष व्यक्त किया ।