

अहमदाबाद। दिनांक 17/3/24को शाहीबाग अहमदाबाद संचोरी भवन के बाहर करीबन 2000 निशुल्क कुंडे का वितरण किया गया है। इस असहाय गर्मी में पंछियों को पानी मिले इस हेतु से यह सेवा का कार्य किया इस कार्यक्रम के सहयोग गुप्त दानदाता है और आने वाले इस सप्ताह में 5000 कुंडो का और निशुल्क वितरण किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में सहयोग देने पधारे जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी अहमदाबाद के चेयरमैन मनोज जी डांगी, अध्यक्ष हरीश चोरड़िया, महामंत्री विकास गांधी, कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा, उपाध्यक्ष श्रेणिक चोरड़िया, पंकज कोठारी, महावीर मेहता, पंकज धिंग और कार्यकारिणी पदाधिकारी सुनील सांखला, संजय हिंगड़, संजय मेहता, मदन श्रीश्रीमाल, पंकज बडालमीया, चिराग रांका, मनीष मारू, राहुल रांका, करण बडालमिया आदि उपस्थित थे।