जांगड़ा पोरवाल समाज के आराध्य देव एवं पित्र पुरुष राजा टोडरमल जी के जयंती के अवसर पर 45 युनिट रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया

रतलाम। आज दिनांक 17/3/24, रविवार को कालेज रोड स्थित मानव सेवा समिति पर जांगड़ा पोरवाल समाज के अराध्य देव एवं पित्र पुरुष राजा टोडरमल जी के जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 यूनिट रक्त दान किया गया। जिसमें समाज के अध्यक्ष डा. गोपाल मुजावदिया, सचिव अनिल पोरवाल, रक्तदान प्रभारी सुनील पोरवाल एवं मानव सेवा समिति के डॉक्टर इंद्रमल मेहता समाज के राजेंद्र चौधरी एवं बंसीलाल चौधरी, राजेंद्र पोरवाल एवं समाज जन एवं महिला मंडल की उपस्थिति में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। युवा संगठन के अध्यक्ष प्रवीण फरक्या द्वारा राजा टोडरमल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात रक्तदान का क्रम शुरू हुआ। जिसमें तरुण मनीषा पोरवाल एवं रितेश सुनीता चौधरी द्वारा जोड़े से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में निर्मला धनोतिया, ज्योति मुजावदिया, संगीता पोरवाल, कु. कशिश पोरवाल,राजेंद्र पोरवाल, अमित चौधरी, मोहित जी शर्मा, सुशील पोरवाल, निर्मला धनोतिया, प्रवीण पोरवाल, अविनाश पोरवाल, संजय पोरवाल, रौनक पोरवाल, राकेश पोरवाल, कशिश पोरवाल रितेश चौधरी, अमन पोरवाल, शिवम धनोतिया, निलेश धनोतिया, यश पोरवाल, अर्पित पोरवाल, राकेश बोरासी, प्रवीण जैन, अंकित उपाध्याय आदि द्वारा रक्तदान किया गया एवं समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन निखिल पोरवाल एवं आभार प्रदर्शन विकास पोरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानव सेवा समिति की टीम व अध्यक्ष मोहन मुरली वाला , पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ,डॉक्टर इंद्रमल मेहता ,विवेक बक्शी आदि उपस्थित थे। उनके द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के श्री प्रतीक मुजावदिया, धर्मेंद्र गुप्ता, अंकित पोरवाल, शैलेंद्र, पोरवाल, ऋतिक पोरवाल, हर्ष पोरवाल आयुष धनोतिया वैभव चौधरी, सीमा पोरवाल, कोमल पोरवाल,सोनाली पोरवाल, सुमन पोरवाल, पूर्णिमा फरक्या आदि समाजजन उपस्थित थे।