दोस्ती फाउंडेशन द्वारा संत सती दर्शन यात्रा

गुरु भगवंतो एवं महासतियों से जैन दिवाकर श्री संघ रतलाम नीमचौक स्थानक पधारने की भाव भरी विनती की

जावरा (अभय सुराणा) दोस्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष महेन्द्र बोथरा सचिव अनुज छाजेड़ कमल पाटनी स्वतंत्र पाटनी राजेश गोयल आदि सदस्यों के साथ महाराष्ट्र में विराजित श्रमण संघ के उपाध्याय, प्रवर्तक,उप प्रवर्तक के साथ ही प्रवर्तनी एवं ऊप प्रवर्तनी एवं साध्वी मंडल के दर्शन किए ।
उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी म.सा. के दर्शन के पश्चात धर्म चक्र नासिक में महासती श्री चंदनाजी म.सा. के दर्शन के पश्चात महासती श्री कुमुदलता जी म.सा., महासती श्री अमितसुधा जी म.सा. के दर्शन एवं धर्मचर्चा का लाभ लिया ।
शिवाचार्य धाम पर महासती श्री मंगल प्रभा जी म.सा. के दर्शन पश्चात उपाध्याय श्री गौतममुनि जी म.सा. के दर्शन वंदन का लाभ लिया एवं प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी जी म.सा. के दर्शन करने के पश्चात पुणे में विराजित महासती श्री सत्य साधना जी म.सा. के दर्शन किये वंदन किये।
लोनावाला महावीर सेवा संस्थान में सुरेश मुनि जी म.सा. एवं श्री रतन मुनि जी म.सा. के दर्शन करने के पश्चात पनवेल बॉम्बे में श्री गौतम मुनि जी म.सा. (वर्षीदाता) के दर्शन के पश्चात मुंबई में महासती श्री कीर्ति सुधा जी म.सा. के दर्शन किये।
श्री महेंद्र बोथरा के नेतृत्व में सभी से आपके आहार विहार की सुखशाता पूछते हुए सभी गुरु भगवंतो एवं महासतियों से जैन दिवाकर श्री संघ रतलाम नीमचौक स्थानक पधारने की भाव भरी विनती की।