डॉ भीमराव अंबेडकर मण्डल ने जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय का किया स्वागत

रतलाम। बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का बूथ नंबर 52 पर प्रवास हुआ। जिलाध्यक्ष जी के मंडल में प्रथम आगमन पर सर्व प्रथम पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया l जिला अध्यक्ष जी ने बूथ के कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बूथ विजय अभियान के तहत विस्तृत जानकारी प्रदान की और लाभार्थी हितग्राही कार्यक्रम को लेकर अंबेडकर मण्डल को प्रथम आने पर बधाई दी l इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव जी, महामंत्री सुबेन्द्रसिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष सुनील लोदवाल, बूथ अध्यक्ष द्वय श्री राम यादव, यतेंद्र जोशी, महेश पांचाल,बूथ महामंत्री कमलेश जाट, विजेंद्र सिंह पंवार, लोकेंद्र सिंह,ओम यादव, अरूण परिहार,राजू यादव,हिम्मत गुर्जर , रितेश वर्मा , ओम प्रकाश यादव, दयाल सिंह जी, बूथ के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l