
रतलाम । बूथ विजय अभियान के अंतर्गत वार्ड 15 बूथ 84 सुभाष नगर झुग्गी बस्ती की महिलाओ की बैठक प्रवासी कार्यकर्ता अशोक जैन चौटाला की उपस्थिति में हुई। बैठक मे केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं ने PMआवास योजना,आयुष्मान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना मे कुछ पात्र परिवार व बहने छूट गई है।उनको लाभ दिलाने के लिए चर्चा की गई।
नारी वंदन योजना व अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मंदिरों व धार्मिक स्थलो से उपयोग की गई सामग्री को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डालने के लिए चलाये जा रहे कार्य की जानकारी देते हुए श्रीमती पुष्पा सोलंकी, शिला चावरै ने बताया कि हर सप्ताह हमारे ग्रुप मे शामिल महिलाओं द्वारा शहर के बड़े मंदिरो, धार्मिक स्थलों व घरो से उपयोग करने के बाद धार्मिक सामग्री जेसे हार फूल माला,धूप, देवी देवताओं के चित्र आदि कुओं, तालाब या सड़कों पर फेक दी जाती है ओर वह पेरौ मे आती है इससे धार्मिक भावनाओं का अपमान होने से बचाने के लिए सामग्री को एकत्र कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर ले जाकर अलग स्थान पर खोदे गए गड्ढे मे डाल दी जाती है। ताकि पर्यावरण को भी हानि नहीं होती है।
इस कार्य की प्रेरणा पंडित प्रदीपजी मिश्रा की कथा सुनने पर मिली।
इसके लिए सप्ताह मे एक दिन लोडींग वाहन मे घूम कर ग्रुप की महिलाओं द्वारा 4 ड्रमों मे सामग्री एकत्र कर गड्ढे मे डाल दिया जाता है।इसमे हर सप्ताह 1100 का खर्चा वे स्वयं वहन करती है।यह कार्य हर सप्ताह किया जाता है।
बैठक मे वार्ड 15 की पूर्व पार्षद बबीता वर्मा, पुष्पा सोलंकी शीला चावरे ,विमल विसे ,मंगला बाई मराठा, अनीता कल्याणे , सुशीला चौहान ,देवकी प्रजापत, संगीता राठौर ,रोशनी वर्मा ,सीमा राठौर ,बूथ महामंत्री बबलू खान ,वार्ड संयोजक जगदीश राठौर ,सहसंयोजक गोपाल जाटव , भाजपा दीनदयाल मंडल कार्य समिति सदस्य मोहन वर्मा के साथ बूथ प्रभारी व प्रवासी कार्यकर्ता पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला उपस्थित थे।