
रतलाम । नगर के नोलाईपुरा निवासी श्री श्यामसुंदर जी अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय श्री विट्ठलदास जी अग्रवाल का श्री जी शरण होने पर नेत्रम संस्था रतलाम के श्री दीपक अग्रवाल, डॉ कैलाश अग्रवाल की प्रेरणा से सुपुत्र श्री कमल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, तपन गुप्ता, अतुल गुप्ता ने समाज हित में उनके दोनों अमूल्य नेत्रों का दान करने का निर्णय कर समाजहित मे उनके दोनों अमूल्य नेत्रों को दान किया।
इन नेत्रों से अब ऐसे लोग इस संसार को देख सकेंगे, जिन्होंने आज तक कुछ नही देखा सिर्फ महसूस किया हैं दुसरो की जिंदगी में रोशनी लाने के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में नेत्रम संस्था के माध्यम से मेडिकल कॉलेज डीन जितेन्द्र गुप्ता, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ.रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ सोनू बड़ोले, नर्सिंग ऑफीसर श्री विनोद कुशवाह ,ज्योति सिंह चौहान, सहायक श्री समरथ खराड़ी द्वारा दोपहर 12 30 बजे कार्निया लिया। नेत्रदान के दौरान ओमप्रकाश अग्रवाल,हेमन्त मूणत, शलभ अग्रवाल,भगवान जी ढलवानी , प्रशान्त व्यास,निर्मल अग्रवाल, ललित अग्रवाल , मौजूद रहें। नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, राकेश पोरवाल, , शीतल भंसाली, जनक नागल, CA रितेश नागोरी, CA गौरव गांधी, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, राखी व्यास, कश्मीरा पाठक ने परिजनों का आभार व्यक्त किया।