निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने बैठक में दिये निर्देश
रतलाम 19 मार्च । अमृत योजनान्तर्गत शहर में बिछाई गई सीवरेज लाईन से संबंधित शिकायतों के त्वरित रूप से निराकरण किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने निगम अधिकारी, पीडीएमसी के आर.ई, जय वरूड़ी कन्ट्रक्शन के मैनेजर तथा सुपरवाईजर की बैठक लेकर सीवरेज चॉक होने के अलावा अन्य समस्याओं का निराकरण 8 से 24 घन्टें में किये जाने के निर्देश दिये ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार, पीडीएमसी के आर.ई. श्री कुर्मी, श्री वैभव शर्मा, कम्पनी के मैनेजर व सुपरवाईजर उपस्थित थे।