पुलिस द्वारा शराब पिने के लिये रूपये मांगने व मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी सहित फरार 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम। रतलाम जिले मे आपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर आपराधिक तत्व अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16.03.24 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिख रहे थे। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा उक्त वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पताराशि एवम शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तथा मुख्य आरोपी सहित 03 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 19.03.24 फरार मुख्य फरार आरोपी 1. गोपाल पिता मोहनलाल भुरिया जाति भील उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा, तथा उसके साथी अशोक पिता रामलाल डामोर उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा एवम अर्जुन पिता मांगीलाल राणा उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार आरोपी – (01) गोपाल पिता मोहनलाल भुरिया निवासी सनावदा रतलाम । (02) अशोक पिता रामलाल डामोर उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा (03) अर्जुन पिता मांगीलाल राणा उम्र 18 वर्ष नि. सनावदा ।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उपनिरीक्षक दिनेश कणिक, सउनि.शिवनामदेव ,प्रआर.112 गजेन्द्र जादोन, प्र.आर.344 मनीष यादव, प्र.आर.लक्ष्मीनारायण, प्रआऱ विजय पंजाबी, प्रआर.जितेन्द्र जायसवाल, आऱ.208 राकेश निनामा आर.147 बबलु मईडा आर. 264 देवीसिंह मोर्य की सराहनीय भूमिका रही ।