धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति बढ़ रही जागरूकता, रात्रि में 2.30 बजे किया श्रीमती ताराबाई चौधरी का नेत्रदान

रतलाम। संस्था नेत्रम के हेमन्त मुणत ने बताया की संस्था के माध्यम से नेत्रदान 19/03/2024 को मध्य रात्रि में 2.30 बजे श्री गोपाल जी पतरा वाला रतलाम की प्रेरणा से पुत्र श्री हेमन्त (पवन) चौधरी की सहमति से सेठजी का बाजार रामदेव जी घाटी निवासी श्रीमती ताराबाई चौधरी धर्मपत्नी श्री मोहनलाल जी चौधरी के देवलोक गमन होने पर नेत्रंम संस्था रतलाम के माध्यम से गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से डॉ जी एल ददरवाल न्यास के श्री परमानंद पंवार, श्री पंकज मोरवाल के सहयोग से नेत्रदान सम्पन्न हुआ। परिवार ने सुजबुझ से नेत्रदान का निर्णय लिया गया अब उनकी आंखे किसी का जीवन रोशन करेगी । धन्य है ऐसे परिवार जो विकट परिस्थितियों में नेत्रदान का निर्णय लिया नेत्रदान के दौरान संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल,भगवान ढलवानी गोपाल पतरा वाला मौजूद थे ।
नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता ,गिरधारीलाल वर्धानी,प्रशान्त व्यास ,शीतल भंसाली ,, राकेश पोरवाल , जनक नागल , सलभ अग्रवाल, C A रितेश नागोरी, C A गौरव गांधी, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक , कश्मीरा पाठक,ने मोदी परिवार का आभार व्यक्त किया है।