श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप रतलाम द्वारा फाग उत्सव का आयोजन

रतलाम। श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप, रतलाम द्वारा फाग उत्सव का आयोजन श्री बड़बड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल ने बताया की होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग मत डालो री,आज बिरज में होली रे रसिया जैसे अनेक फाग भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने खूब नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवम होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई साथ ही समस्त देशवासियों की खुशहाली की बालाजी महाराज से प्रार्थना की गई ।
इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष महेश अग्रवाल,संयोजक दिलीप मित्तल उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल व ग्रुप के सदस्य संजय चौधरी, संजय अग्रवाल, सुनील मित्तल, अमित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, जीतेन्द्र मित्तल, विवेक जी अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश गोयल, आशीष जी कोकड़ा, महेश जी अग्रवाल(साई छाया), गोविंद गुप्ता, राकेश जी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक मित्तल आदि सदस्य उपस्थित रहे।