

रतलाम 20 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को प्रेषित मतदाता जागरूकता प्रचार रथ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रचार रथ 8 बाय 10 वर्ग फीट आकार के एलइडी वीडियो वॉल सहित है। प्रचार रथ द्वारा एक माह तक शहर में भ्रमण करके जागरूकता का कार्य किया जाएगा।