फाग महोत्सवः फाग महोत्सव में पांचाल समाज महिला मंडली ने रंग-गुलाल उड़ाकर नृत्य किया

श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर नया गांव में कार्यक्रम में सजाई राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां

रतलाम । जिले में इन दिनों मंदिरों व घरों में फाग महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं मंडलियों की ओर से होली के धार्मिक गीतों पर नृत्य करने के साथ रंग- गुलाल उड़ा कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे माहौल धर्ममय में बना हुआ है।
शहर नया गांव स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पांचाल समाज महिला मंडल की ओर से होली फाग महोत्सव कथा वाचक पंडित श्री गोपाल कृष्ण शर्मा ने एक से बढ़कर एक होली के गीतों की प्रस्तुतियां दी गई जिसपर समाज की महिलाओं ने गरीबा रास के साथ साथ नृत्य किए गए। यह कार्यक्रम रतलाम पांचाल समाज व पांचाल- समाज महिला मंडल की ओर से सामूहिक होली व फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री राधा- कृष्ण की सजीव झांकी भी सजाई गई।
वहीं एक दूसरे के गुलाल लगाकर व फूल बरसाने के साथ होली की शुभकामनाएं दी गई। महिलाओं ने इस दौरान होलीडा में उड़े रे गुलाल , या मदन मोहन की यार होरी खेले गुजरी, होरी खेले तो बरसाने चलो आयो रसिया, मेरी रंग गयो रात चुनरिया री व मोसे होरी खेल गयो आदि होली के गीत गाए। इस अवसर समाज अध्यक्ष संदीप समरथमल पांचाल, राहुल बालाराम पांचाल, महेश पांचाल राहुल भरतलाल पांचाल, पुरषोत्तम पांचाल, नविन गजधर,मुकेश पांचाल गोपाल पांचाल, महिला मंडल में दुर्गा पांचाल, गायत्री पांचाल, शारदा पांचाल, संतोष पांचाल, शीतल पांचाल, सीमा पांचाल ,रेखा पांचाल ,अनीता पांचाल,रेखा सांकला, सपना पांचाल, चंचला पांचाल , उर्मिला पांचाल आदि बड़ी संख्या महिलाये उपस्थित थी।