जैन दिवाकर गुरु जाप एवं चालीसा संपन्न

निम्बाहेडा 22 मार्च 2024 । जैन दिवाकरिय श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर डॉ. श्री गौतम मुनि जी म.सा.की सद् प्रेरणा से प्रारंभ 77 वां गुरु जाप एवं जैन दिवाकर चालीसा का पाठ स्थानीय जैन दिवाकर भवन में सैकड़ो गुरु भक्त श्रावक एवं श्राविकाओ की सहभागिता से संपन्न हुआ ।
संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मारू ने बताया कि जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा.की जन्म तिथि के अंतर्गत प्रति माह मे आने वाली शुक्ल पक्ष की तेरस को यह जाप पिछले लगभग 6 साल से नियमित प्रतिमाह किया जा रहा हैं तथा इस जाप के लाभार्थी संघ के वरिष्ट केसरीमल अभय कुमार अनिल कुमार सिद्धराज संघवी परिवार ने लाभ लिया ।
सर्व प्रथम गुरु जाप पूजनीय गुरुदेव मुनेंद्र जैन दिवाकर करो आनंद के बाद जैन दिवाकर गुरु चालीसा तथा गुरु गुणगान स्तुति नित्य उठ के सजन सत गुरु के चरण शीश झुकाना शुद्ध प्रेम की ज्योति जगाना के स्मरण के साथ किया गया ।
अंत मे गुरु वंदना के बाद साधुमार्गी संघ के वरिष्ठ श्रावक चांदमल मारू द्वारा मांगलिक प्रदान कि गई ।
कार्यक्रम के पश्चात लाभार्थी संघवी परिवार द्वारा नवकारसी का आयोजन रखा गया । सभा का संचालन संघ के मंत्री गिरीश कुमार श्रीमाल ने किया।