
रतलाम । सेवा कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं तथा नए कार्यों को प्रोत्साहित भी करते हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए । उक्त विचार श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम में दशोत्तर परिवार द्वारा जल स्रोत स्थापना के अवसर पर व्यक्त किए गए । महालक्ष्मी परिसर में दशोत्तर परिवार द्वारा नलकूप खनन एवं टंकी स्थापना का कार्य किया गया। इसकी सराहना करते हुए प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज अध्यक्ष नयन व्यास, उपाध्यक्ष अरुणेश व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास , कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा व्यास,अभिलाषा त्रिवेदी,मयंक दवे, विभोर कोटिया, अखिलेश व्यास,उपेंद्र ओझा, तन्मय व्यास एवं समाज के वरिष्ठजनों ने दशोत्तर परिवार की प्रमुख श्रीमती कांता देवी दशोत्तर एवं परिवार के सदस्य गोपाल दशोत्तर, आशुतोष त्रिवेदी, स्वतंत्रत दशोत्तर, आशीष दशोत्तर, श्रीमती किरण दशोत्तर, श्रीमती सुनीता दशोत्तर, श्रीमती सरिता दशोत्तर, प्रशंसा दशोत्तर,अर्थ दशोत्तर का अभिनंदन किया । इस अवसर पर समाजजन उपस्थित थे।