श्रीमती शकुन्तला पोरवाल के निधन पर परिजनों ने कराया नेत्रदान

रतलाम । नेत्रम संस्था के माध्यम से गीता भवन न्यास समिति बड़नगर के सहयोग से नेत्रदान दिनांक 26/03/2024 मंगलवार को प्रातः 10ः22 मिनट पर स्व.श्रीमती शकुन्तला पति स्व.श्री कन्हैयालालजी पोरवाल, उम्र 78 वर्ष, 403 उर्वषी अपार्टमेन्ट सुरज हाल के पीछे रतलाम का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के श्री ओमप्रकाश अग्रवाल , श्री भगवान जी ढलवानी ने परिजनों को प्रेरित कर पुत्र विनय पोरवाल व परिजन कि सहमती से गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के साथ रतलाम पहुंच के नेत्रदान सम्पूर्ण किया । नेत्रदान के दौरान श्री नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, , भगवान ढलवानी ,शीतल भंसाली, सलभ अग्रवाल, प्रशांत व्यास, व न्यास जे पंकज मोरवाल व मेनेजर संजय कुमावत उपस्थित थे। संस्था के हेमन्त मूणत ,राकेश पोरवाल, जनक नागल, ca रितेश नागोरी, ca गौरव गांधी, गोपाल जी पतरा वाला, राखी व्यास, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए पोरवाल परिवार को धन्यवाद व्यक्त किया।