



रतलाम। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप रतलाम मेन का 2024-25 वर्ष के लिए नवीन अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य का शपथ विधि समारोह बड़े धूमधाम से मांडवगढ़ जिला धार में संपन्न हुआ ।
रतलाम मेन ग्रुप ने दो बसों के माध्यम से 150 दंपति सदस्यों को दो दिवसीय यात्रा आयोजित कर करमदी तीर्थ से होकर भोपावर तीर्थ, मोहनखेड़ा तीर्थ, अमीजरा पारसनाथ तीर्थ होते हुए दर्शन पूजन करते हुए मांडवगढ़ में अपना शपथ विधि समारोह का आयोजन रखा गया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लालवानी, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन मामा, विशेष अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा एवं राष्ट्रीय फेडरेशन के कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवीन अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा को प्रथम शपथ पद और गोपनीयता की दिलवाई व पदाधिकारी को राष्ट्रीय महासचिव ने शपथ दिलाई एवं कार्यकारिणी सदस्यों को राष्ट्रीय सचिव में शपथ दिलवाई अध्यक्ष की शपथ के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष अजय इंदु गोखरू ने नवीन अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा को पिन लगाकर पदभार परिवर्तित किया। इसके पश्चात रतलाम इकाई के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने स्वागत भाषण दिया ।सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सोशल व मानव सेवा कार्यक्रमो को संपन्न करने पर जोर दिया तथा नवीन अध्यक्ष अनिल बोहरा ने अपने उद्बोधन में विश्वास दिलवाया कि मै मानव सेवा कार्य को संपन्न करने का विश्वास दिलाया कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण प्रियांशी कोठारी, पूजा खेमसरा , किंजल चोपड़ा, रिया मेहता द्वारा प्रस्तुत किया व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे गरिमामय उपस्थित पूर्व अध्यक्ष संजीव कोठारी, सुनील चपलोद, मनीष जैन, नरेंद्र जैन गांग की थी। संचालन मुकेश धाकड़, गणतंत्र मेहता, मधु जैन ने किया। कार्यक्रम का आभार सचिव निलेश काकड़ीवाला एवं विपिन पुगलीया ने माना। उक्त जानकारी राजेश रांका ने दी।