लायंस क्लब जावरा पूरे विश्व के लायंस क्लबो मे अपना स्थान रखता है, इसके लिए लायन साथी धन्यवाद के पात्र हैं – लायन यश शर्मा

जावरा (अभय सुराणा) । समय के साथ परिवर्तन इस संसार का नियम है, जावरा क्षेत्र का सेवा तीर्थ नेत्र चिकित्सालय एक ऐसा सेवा का पर्याय लायंस क्लब जावरा के माध्यम से बना है जो आज विश्व के टॉप 10 क्लबो में शुमार होने के कारण हम सब लायन साथियों के लिए यह गौरव की बात है, साथ ही आज मुझे जानकर प्रसन्नता हुई कि 9 माह के कार्यकाल के दौरान लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा लगभग 5000 ऑपरेशन एवं 50000 से अधिक नेत्र परिक्षण कर दिये है जो अपने आप में एक सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। सन 1972 से लेकर 2024 तक का रिकार्ड संस्था द्वारा सहेज कर रखा हुआ है जो कि हमारी अमूल्य धरोहर इसे सहजना, सवारना लायंस क्लब के प्रत्येक सदस्य का समर्पण, त्याग का प्रतीक है। आज निश्चित रूप से लायंस क्लब जावरा पूरे विश्व के लायंस क्लबो मे स्थान रखता है, इसके लिए सभी लायन साथी धन्यवाद के पात्र हैं उक्त विचार लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा द्वारा व्यक्त किए गए।
लायंस क्लब जावरा के ऊर्जावान अध्यक्ष अजय सकलेचा द्वारा सभा प्रारंभ करने की घोषणा के साथ ही अतिथियो एवं पदाधिकारियों के साथ लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जोन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रवल्लजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। उसके उपरांत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा, कैबिनेट सचिव राजेश श्रीवास्तव, रीजन चेयरमैन लायन दिनेश शर्मा, झोन चेयरमैन सौरभ भंडारी एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग का स्वागत शाल मोमेंटो के साथ अध्यक्ष अजय सकलेचा सचिव रजत सोनी कोषाध्यक्ष संदीप रांका नेत्र चिकित्सालय अध्यक्ष विजय पामेचा, पूर्वाध्यक्ष कमल मूणत द्वारा किया गया। अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण देते हुए पधारे हुए सभी सम्मानित अतिथियो एवं लायन साथीयों का अभिनंदन सुंदर शब्दों से किया।
लायंस क्लब जावरा द्वारा अपने क्लब के समस्त पूर्वाध्यक्षों का सम्मान माला, मोमेंटो से किया गया साथ ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा 25 वर्षों से अधिक के सदस्यों का सेवा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया, साथ ही क्लब के सक्रिय सदस्यों को पीन लगाकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा द्वारा लायंस क्लब इंटरनेशनल की अन्नम योजना के अंतर्गत दरिद्र नारायण को भोजन कराने की राशि प्रदान की गई एवं लायंस क्लब जावरा द्वारा एक प्रोब मशीन का लोकार्पण भी अतिथियों के कर कमलों से कराया गया।
इस दौरान लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्षद्वय लायन डा एच एस राठौर, अवध नारायण पालीवाल अरुण संघवी, अनिल धारीवाल, सजीवर्गीस, अनिल काला, सुजानमल कोचट्टा, कमल जैन, राकेश एम कोचट्टा, गोपाल सेठिया, डा शैलेंद्र पाण्डेय, नरेंद्र विनायका, शरद डुंगरवाल, विजय राठौड़, मनीष कोचर, प्रकाश अरोरा, नरेंद्र संघवी, विनोद सेठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा आदी उपस्थित थे। संचालन पूर्व अध्यक्ष संतोष मेंडतवाल ने किया