काटजूनगर रहवासियों ने रंगपंचमी पर सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली

रतलाम। कुछ समय बाद देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं निष्पक्ष निर्भीक मतदान करने हेतु जगह-जगह विभिन्न संस्थाएं अपने तरीके से जागरूकता के प्रयास कर रही हैं।उसी के तहत कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रो. सुरेश माथुर, अनिल सारडा ने बताया की काटजूनगर रहवासियों द्वारा रंग पंचमी पर रंग एवं गुलाल से सामूहिक रूप से त्यौहार मनाते हुए बड़बड़ के जानकी मंडपम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ “मतदान की आवश्यकता एवं मतदान के अधिकार”विषय पर सामूहिक चर्चा भी रखी गई जिसमें सभी वर्ग की महिलाएं पुरुषों एवं युवाओं ने अपने-अपने विचार बारी-बारी से रखे एवं सुझाव दिए और अंत में बड़े बुजुर्ग सभी उपस्थित जनों को प्रोफेसर सुरेश माथुर ने अपने निर्देशन में निश्चित निष्पक्ष निर्भीक मतदान करने की सामूहिक शपथ दिलाई… हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ लेते समय सबसे वरिष्ठ बुजुर्ग कन्हैयालाल सारडा, गंगादेवी धूत, चंद्रकला सारडा, श्रीमती मित्तल एवं रेखा मित्तल, सुनीता गर्ग, सुनीता धुत, वीणा सारडा, प्रतिभा महेश्वरी, प्रवीण पटवा, राजेश दरक, प्रवीण जलगांवकर सामूहिक शपथ ग्रहण में कई महिलाएं, पुरुष व युवा रहवासी शामिल रहे।