दोहरे हत्याकाण्ड का में फरार सभी 14 आरोपियो की संपत्ति कुर्की हेतु की जाएगी कार्यवाही

माननीय न्यायालय से सभी फरार आरोपियों गिरफ्तारी वारंट करवाए जारी

रतलाम । दिनांक 21.03.2024 को दो व्यक्तियों की हत्या कर नामली थाना अंतर्गत महु नीमच फोरलेन हाईवे रोड पर दोनो व्यक्तियों के शव को फेककर हत्यारे भाग गए थे। थाना नामली पुलिस द्वारा मृतक केशव गुर्जर व गजेन्द्रसिंह डोडिया की हत्या करने के आरोप में 21 से अधिक आरोपियो पर हत्या का प्रकरण क्रमांक 119/2024 धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा.द.वि. का दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा इनमें से 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तथा 14 आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा प्रकरण में फरार सभी 14 नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी तारतम्य में थाना नामली पुलिस द्वारा सभी फरार 14 आरोपियों की संपत्ति की जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त कर संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही किए जाने तथा सभी 14 आरोपियों की गिरफ्तारी वारंट न्यायालय से जारी किए गए।
फरार आरोपी – (01) कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता लक्ष्मण जाट निवासी नेगडदा, (02) दीपक पिता भवरलाल जाट निवासी नेगडदा, (03) प्रदीप पिता देवीलाल जोशी निवासी नेगडदा, (04) समरथ पिता नानुराम चौधरी निवासी ग्राम नेगड़दा, (05) रोहित पिता विष्णुलाल कुमावत निवासी नामली, (06) दीपक पिता माणकलाल गेहलोत निवासी नामली, (07)विजय मेट पिता बालाराम मेट निवासी नामली, (08) सौरभ पिता बंसतीलाल गेहलोत निवासी नामली, (09) सौरभ रोगें पिता सुरेश रोंगे जाति मराठा निवासी मिडटाऊन कालोनी रतलाम, (10) राजाराम पिता रणछोडलाल चौधरी जाति गायरी निवासी जड़वासा कला, (11) दीपक पिता शंभुलाल गुर्जर निवासी बिबडोद थाना डीडीनगर रतलाम (12)चरणसिंह पिता नानुराम चौधरी जाति जाट निवासी नेगड़दा, (13) ध्रुव पिता भरतलाल जाट निवासी नामली व (14) भगवानसिंह पिता अनोपसिंह राजपुत निवासी ग्राम बडोदिया थाना स्टेशन रोड रतलाम।