संगीतमय फाग उत्सव के जरिए मनाया होली का पावन पर्व

रतलाम जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की एक साधारण सभा रविवार को स्थानीय सुमंगल गार्डन में आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद जी लुनिया एवं पूर्व अध्यक्ष श्री ललित जी चोरड़िया ,दीपेंद्र जी कोठारी, सूर्य सेन जी गडिया ,सुनील जी शाह, महेंद्र जी पोरवाल, अनिल जी कटारिया, अजय जी खमेसरा, राजेंद्र जी लुनिया, संतोष जी चाणोदिया एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री संजय जी खमेसरा के द्वारा किया गया।
इसके बाद राम मंदिर प्रतिष्ठा के पावन दिवस पर आयोजित दीप सजाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए । जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी श्रुति प्रकाश कोठारी द्वितीय पुरस्कार श्रीमती सुनीता शरद मूणत प्रति पुरस्कार श्रीमती मोना ओहरा पुरुस्कृत हुए और फिर नगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री मनीष कोठारी एंड पार्टी द्वारा सुमधुर भजन एवम फाग उत्सव के गीतों का ऐसा समा बांधा की पूरा ग्रुप परिवार झूम उठा । रंगो से सरोबार फूलो और गुलाल से सभी दम्पत्ति मित्रो ने होली के पर्व की एक दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव निलेश गोधा द्वारा किया गया आभार उपाध्यक्ष संदीप चोरड़िया ने माना उक्त जानकारी ग्रुप के कोषाध्यक्ष प्रमोद धींग ने दी ।