कांग्रेस मुक्त आलोट के नारे को सार्थक कर गया भाजपा का होली मिलन समारोह



आलोट। लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने के उद्देश्य से नीत नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मेरा बूथ सबसे मजबूत, अबकी बार 400 पार ,मोदी है तो मुनकिन है और मोदी की गारंटी आदि नारो को लेकर भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान पूरा हुआ । इसके बाद भाजपा संगठन ने हर विधानसभा में कार्यकर्ताओ के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन करने की योजना बनाई ।
जिसके तहत आलोट विधानसभा क्षेत्र के ताल मंडल स्थित मानुनिया महादेव मंदिर के समीप भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन कश्यप, उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार अनिल फिरोजिया, लोकसभा संजोजक एवं विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, आलोट विधायक चिंतामण मालवीय,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, विधानसभा प्रभारी कान्ह सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज चावला, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन आदि ने आतिथ्य प्रदान किया । जहा भाजपा विधानसभा संयोजक नंदन राज जैन, सह संयोजक मुकेश परमार, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव, कालू सिंह परिहार, बंटी पितलिया,शंभुलाल चंद्रवंशी, हरपाल सिंह सोलंकी, ऊंकार लाल पाटीदार, दिनेश कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, विशाल काला,शांतिलाल पाटीदार, श्रवण दांगी,महेंद्र सिंह दादू ,राजेश परमार,रमेश मालवीय, राकेश दायमा अभिषेक जेन बंटी, राजेंद्र कुमावत, अनिल अवस्थी ,कृष्ण चंद सिसोदिया,पवन शर्मा, ऊंकार लाल पाटीदार,हेमराज हाडा, रामविलास धाकड़ राम सिंह सिसोदिया,आदि के साथ युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं मनुनिया महादेव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर पुष्पमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक नंदन राज जैन ने दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मंत्री चेतन कश्यप ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रेशर हो रहा हे उनकी नीतियां विकसित एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हे वही कार्यक्रम को उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित करते हुए कहा की मेने क्षेत्र के विकास को ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नही छोड़ी है ये सदी भारत की सदी हे उन्होंने कहा की इस चुनाव के बाद देश में मोदी जी के नेतृव में एक सशक्त सरकार का निर्माण होगा जो जनता के हर सपने को पूरा करेगी
वही विधायक मालवीय एवं अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र का विकास भाजपा ही कर सकती है उन्होंने आगे कहा की सांसद फिरोजिया ने अपना वजन कम कर इसके बदले उज्जैन लोकसभा में करोड़ों के विकास कार्यों को अंजाम दिया है । उन्होंने कहा की अबकी बार फिरोजिया एक लाख से ज्यादा मतो से आलोट विधानसभा से विजय होगे ।
भाजपा का यह मिलन समारोह कांग्रेस को बड़ा झटका दे गया
होली मिलन समारोह के रंग में कांग्रेस के कई नेता भगवा में रंग में रंगते नजर आए ।
पूर्व में विधायक मनोज चावला और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पालीवाल द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई थी । वही इस कारवे को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की पूर्व जनपद सदस्य एडवोकेट नीलम सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया । उन्होंने कहा की कांग्रेस अपने नीति और सिद्धांत से भटक चुकी हे जहां निष्ठावान कार्यकर्ताओ का दम घुटने लगा ।था वही मनोज चावला ने अपने कई समर्थको को भाजपा की सदस्यता दिलाई ओर संकल्प लिया की आने वाले दिनों में कांग्रेस मुक्त अभियान को गति दी जाएगी । उन्होंने हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प भी लिया ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता लोकेन्द्र शर्मा एवं आभार सहसंयोजक मुकेश परमार ने व्यक्त किया । उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रबंध समिति सदस्य अनिल भरावा, दिनेश त्रिवेदी, कमल गुप्ता ने सयुक्त रूप से दी । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।