10 अप्रैल को चेटीचण्ड महोत्सव भगवान श्री झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा

रतलाम । सिंधु सेना, लाल सांई चालिहा समिति द्वारा चेटीचण्ड महोत्सव भगवान श्री झूलेलाल का पांच दिवसीय महोत्सव दिं. 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2024 तक धुमधाम से मनाया जाएगा । इसके अन्तर्गत सम्पूर्ण सिंधी समाज द्वारा सभी झुलेलाल मंदिरों में आयोजन होंगे ।
समिति के रमेश चौइथानी एवं प्रभात फेरी प्रभारी राम लालचंदानी ने बताया कि 10 अप्रैल को भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव समाज द्वारा बड़े धूमधाम एवं उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा । पांच दिवसीय आयोजन के अन्तर्गत दिं. 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रातः: 5.30 बजे से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएग। इसके अंतर्गत 6 अप्रैल शनिवार को झूलेलाल मंदिर काटजू नगर से, 7 अप्रैल रविवार को इंद्रलोक नगर से, 8 अप्रैल सोमवार को डालुमोदी से व 9 अप्रैल मंगलवार को झूलेलाल मंदिर शास्त्री नगर से तथा 10 अप्रैल को विशाल वाहन रैली दादी कुंदी दरबार से प्रारम्भ होकर शहर भ्रमण कर श्री कालिका माता मंदिर पर समाप्त होगी ।
10 अप्रैल को चेटीचंड भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के तहत विशाल वाहन रैली के पश्चात श्री कालिका माता मंदिर पर प्रात: 7 बजे हवन पश्चात श्री झूलेलाल साईं का अभिषेक पूजन, भजन, कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन कर चेटीचण्ड महोत्सव समाजजनों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा ।
इस अवसर पर सिंधु सेना, लाल सांई चालिहा समिति तथा समाज की सर्वोपरि संस्था पुज्य सिंधी पंचायत द्वारा समाज के सभी युवा साथियों समाजसेवी, वरिष्ठ समाजजन, सिंधु सैनिकों, मातृशक्ति आदि से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।