प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म व दीक्षा कल्याणक पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई

रतलाम 2 अप्रैल 2024 । आज मंगलवार चैत्र वदी अष्टमी को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्म व दीक्षा कल्याणक पर अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ द्वारा रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में पूज्य साधु संतों की पावन निश्रा में चातुर्मास में विराजित श्री देवसुर तपगचछ चारथुई जैन श्री संध विराजित पू. आचार्य श्री विजय कुलबोधि सुरीश्वर जी श्री जी, पु.,मुनिराज श्री ज्ञानबोधि विजय जी म., श्री प.मुनिराज श्री ज्ञान रुचि विजय जी पु.मुनिराज जिनागम विजय जी म. तथा आराधना भवन के परम पूज्य गणिवर्य श्री कल्याण रत्न विजय जी महाराज साहब के मुनिराज संमभाव रत्न विजय जी महाराज साहब के सानिध्य में घोड़े, इंद्र ध्वज, परमात्मा का रथ बग्गी में शामिल हुई। सुबह 8:00 बजे चौमूखी पुल स्थित श्री मोती पूज्य मंदिर से रथ यात्रा निकली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पून,: श्री मोती पूज्य मंदिर पहुंची। भव्य रथ यात्रा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय पिपलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दरडा, प्रदेश सचिव हार्दिक मेहता, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश रांका, रतलाम इकाई अध्यक्ष मुकेश पगारिया, जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी, निलेश काकड़ी वाला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मेहता, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, ललित कोठारी, महेंद्र कटारिया, राजेश काकड़ी वाला, अनिल कोठारी, मुकेश धाकड़, किरण मेहता, शैलेन्द्र मांडोत; विनय सुराणा, प्रवीण लोढ़ा, अनिल बोहरा, संजय मोदी सहित वरिष्ठ गणमान्य, समाज जन तथा महिलाए बड़ी संख्या उपस्थित थे।