हिन्दू नव वर्ष के प्रथम दिवस जैनाचार्य का नगर प्रवेश

जावरा (अभय सुराणा) । प पु दादा गुरुदेव राजेन्द्र सूरीश्वर जी म सा की पाट परम्परा में नवम आचार्य, प पु गच्छाधिपति , आचार्य देवेश श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के पट्टधर, ज्योतिषाचार्य मुनिराज जयप्रभ विजय जी म सा के शिष्य,वर्तमानाचार्य, श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के वर्तमान गच्छनायक ,प पु मालव केशरी, गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा भिनमाल नगर में आचार्य पद आरोहण के पश्चात प्रथम बार क्रियोद्धार पुण्य भूमि जावरा नगर में पधार रहे है।
पधार रहे श्रमण भगवंत – प.पु. गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा, प पु मुनीराज श्री दिव्यचन्द्र विजय जी म सा., प पु मुनीराज श्री रूपेंद्र विजय जी म सा, प पु मुनीराज श्री वैराग्ययश विजय जी म सा, प पु गच्छाधिपति जी एवं मुनि मंडल 8 अप्रैल को प्रातः 7 बजे जैन मंदिर चौपाटी पधार जावेंगे।
पूज्य आचार्य श्री का नगर प्रवेश दिनाँक 9 अप्रैल 2024 मंगलवार, चैत्र सुदी एकम नव वर्ष पर प्रातः 8 बजे श्रीमति धापूबाई जेठमल जी रुणवाल के नवीन निवास स्थान अरिहंत कालोनी के सामने पहाड़िया रोड से प्रारम्भ होगा , नगर प्रवेश जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ प्रातः10बजे पिपली बाजार उपाश्रय में पहुचेगा जंहा आचार्य श्री गुरु गादी की वंदना, स्पर्शना कर गुरु गादी पर विराजित होकर श्रीसंघ को संबोधित करेंगे इस अवसर पर आचार्य श्री को काम्बली अर्पित की जावेगी एवं गुरु पूजा का चढ़ावा होगा व आगंतुक अतिथियो का बहुमान श्रीसंघ द्वारा किया जावेगा। इस अवसर श्रीसंघ का दोनो समय स्वामीवात्सल्य भी होगा।
जावरा श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़ ने समस्त धर्म प्रेमी समाजजन से निवेदन किया है कि समस्त कार्यक्रमो में सपरिवार पधार कर जावरा नगर की गौरवमयी परम्परा अनुसार गच्छाधिपति जी एवं मुनि मंडल की अगवानी कर भव्य स्वागत करें.
अखिल भारतीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर पालीतना तीर्थ में नव निर्मित धर्मशाला के लाभार्थी श्री बाबूलाल जी धुमड़िया भी धर्मशाला उद्घाटन का मुहूर्त लेने पधार रहे है साथ ही मोहनखेड़ा के ट्रस्टी सुजानमल सेठ, कमल लुनिया, संजय सराफ, मेघराज जैन, मांगीलाल रामाणी, आनंदीलाल अम्बोर आदि के साथ विभिन्न नगरों के समाज जन भी जावरा पधार रहे है।
श्रीसंघ ऊपाध्यक्ष महेंद्र ओरा, अभय चोपड़ा,राजेन्द्र राठौड़, मंत्री मदनसिंह चोरड़िया, कोषाध्यक्ष विनोद वरमेचा,समाज के वरिष्ठ बाबूलाल खेमसरा ,कमल नाहटा, देवेंद्र मूणत, धरमचंद्र चपडोद, भूपेंद्र रुणवाल,पारस ओस्तवाल, आतिश ओरा,कांति दलाल विनोद मेहता, शिखर धाड़ीवाल के साथ समाज जन ने गुरुदेव की अगवानी करने का निवेदन किया है।