रतलाम 6 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान कार्मिकों को सामग्री वितरण स्थल निर्धारित किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम ने बताया है कि जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण तथा रतलाम सिटी के लिए सामग्री वितरण स्थल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम रहेगा, जहां 12 मई को प्रातः 7:00 बजे से सामग्री वितरण प्रारंभ होगा। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना के लिए शासकीय महाविद्यालय नवीन भवन सैलाना से सामग्री वितरण किया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा तथा आलोट के लिए सामग्री वितरण जावरा के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय से किया जाएगा।
जिले में सभी स्थानों पर 12 मई को प्रात 7:00 बजे से सामग्री वितरण किया जाएगा। 13 मई को मतदान समाप्ति के पश्चात रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मतदान दलों से सामग्री वापस प्राप्त की जावेगी।