
बडौली माधोसिह रोड । जैन दिवाकर कमल गौशाला महिला मण्डल ने एकादशी व गौ शाला अध्यक्ष स्व.श्री शांतिलाल जी मारू की स्मृति में जाप कर गौ सेवा की।
प्रपात जानकारी के अनुसार दि. 5 अप्रेल श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला बडौली माधोसिह रोड मे श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला महिला मंडल की सदस्याओं ने गौ शाला समिति के अध्यक्ष स्व.श्री शांतिलाल जी मारू सा की स्मृति मे नवकार मंत्र का जाप कर गायों को एक टेम्पो हरा चारा खिलाकर जीव दया गौ सेवा की गई।
इस अवसर पर मण्डल की अध्यक्ष अनिता जी पगारिया एवं सभी सदस्याओ ने उपस्थित रहकर जीव दया गौ सेवा की। जीव दया गौ सेवा सहयोग हेतु गौशाला समिति की ओर से अजीत जैन ने महिला मंडल का हार्दिक आभार धन्यवाद व्यक्त किया।