जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद शाखा जावरा का नेत्रदान प्रकल्प में अतुल्नीय सेवाकार्य करते हुए सत्र के 23 नेत्रदान संपन्न हुए। भारत विकास परिषद जावरा एवं लायंस क्लब जावरा के संयुक्त तत्वावधान में संस्था का 22वां एवं 23वां नेत्रदान संपन्न हुआ। संस्था कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने बताया कि 22वें नेत्रदान के रूप में नेत्रदानी लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष रमेश मेहता एवं 23वें नेत्रदान के रूप में नेत्रदानी लाडकुंवर सावनसुखा का नेत्रदान सम्पन्न कराया गया। नेत्रदान के प्रेरक यश जैन, रवि खारीवाल, निलेश मेहता, संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, संदीप रांका रहें।