


रतलाम । लायंस क्लब समर्पण द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुजी छात्रावास के बच्चों को साइबर क्राइम एवं उससे बचने के उपाय बताए गए । सेवा भारती संस्थान द्वारा संचालित ‘गुरुजी छात्रावास’ (सुभाष नगर) में क्लब द्वारा बच्चों के लिए संस्कार कक्षा लगाई गई । जिसमें ‘रतलाम समर्पण’ की अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ने बच्चों को शिक्षा का महत्व, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, नियमित पढ़ाई और अच्छे संस्कार अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्वेता विंचुरकर ने छात्रावास के बच्चों को यूपीआई फ्रॉड, फेक लोन ऐप और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (OTP), पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें तथा अनजान लिंक, मैसेज या संदिग्ध कॉल से सावधान रहें। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़ द्वारा भी बच्चों को साइबर फ्रॉड हेतु जानकारी दी गई । तत्पश्चात बच्चों को लायन अर्चना अग्रवाल एवं लायन सुनीता साखी के सौजन्य से भोजन भी करवाया गया ।
इस कार्यक्रम में एमजेएफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन वीणा छाजेड, अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह, सचिव लायन कुसुम चाहर , कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. श्वेता विंचुरकर, लायन अर्चना अग्रवाल, लायन सुनीता साखी, लायन सविता तिवारी, लायन उषा गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।